नोएडा से राजस्थान के इन 2 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, टूरिस्ट की तो हो गई मौज!

आयशा शेख़

• 07:15 PM • 14 Jul 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से जल्द ही जयपुर और जोधपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने की तैयारी है. इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को आईजीआई एयरपोर्ट पर निर्भरता कम होगी.

UP Tak

Photo Source - AI Generated

Google CTA

Noida International Airport: जल्द ही आप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से राजस्थान के दो मशहूर शहरों, जोधपुर और जयपुर के लिए सीधे उड़ान भर सकेंगे. देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी इंडिगो अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सीधे राजस्थान के दो सबसे खूबसूरत शहरों से जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें...

अगर आप भी गुलाबी शहर जयपुर की गलियां घूमना चाहते हैं या फिर जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले को करीब से देखना चाहते हैं, तो अपना बैग पैक करना शुरू कर दीजिए. इंडिगो इसी साल जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जयपुर और जोधपुर के लिए अपनी सीधी उड़ानें शुरू करने जा रहा है.

क्यों खास है यह शुरुआत?

नोएडा (जेवर) एयरपोर्ट से उड़ानों का शुरू होना पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अब तक इन शहरों के लोगों को राजस्थान जाने के लिए दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट जाना पड़ता था, जहां जाम और लंबी कतारों का सामना करना पड़ता था.

इंडिगो की इस नई सर्विस के बाद, अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के लोग बिना किसी झंझट के सीधे अपने नजदीकी एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे. यह न सिर्फ वक्त बचाएगा बल्कि सफर के अनुभव को भी बेहद आरामदायक बना देगा.

अनुमानित किराया 

इंडिगो ने अभी तक इन रूट्स के लिए आधिकारिक तौर पर टिकटों की बुकिंग विंडो की अंतिम प्राइस लिस्ट पूरी तरह साझा नहीं की है, लेकिन एविएशन सेक्टर के जानकारों और मौजूदा ट्रेंड्स के मुताबिक अनुमानित किराया कुछ इस तरह हो सकता है-

  • नोएडा से जयपुर: चूंकि नोएडा से जयपुर की दूरी काफी कम है, इसलिए इस रूट पर हवाई सफर बेहद किफायती रहने की उम्मीद है. इसका शुरुआती वन-वे किराया ₹2,500 से ₹3,500 के बीच रह सकता है.
  • नोएडा से जोधपुर: जोधपुर की दूरी थोड़ी अधिक होने के कारण इस रूट का वन-वे किराया ₹4,000 से ₹5,500 के आसपास शुरू होने का अनुमान है.

वीकेंड्स, त्योहारों और आखिरी वक्त में बुकिंग करने पर इन किरायों में बदलाव देखने को मिल सकता है. सटीक किराए और शेड्यूल की जानकारी के लिए आप इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट goindigo.in पर नजर बनाए रख सकते हैं.