Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' किया है. इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने पीड़ित को धमकी से जुड़े एक मामले में कहा कि 'अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है, पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे.'
ADVERTISEMENT
अपराध व अवैध कब्जे से जुड़े मामले
मुख्यमंत्री योगी के समक्ष अवैध कब्जे से जुड़े कई मामले सामने आए हैं. पीड़ितों ने आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को प्रेषित किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. संबंधित अधिकारियों को अवैध कब्जा करने और धमकी देने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही अपराध व कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में कर पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलाने और दोषियों को दंड दिलाने के आदेश दिए हैं.
बिल्डर के खिलाफ शिकायत
गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा से जुड़े एक बिल्डर की शिकायत भी 'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री के सामने रखी गई है. पीड़ितों ने बताया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट की कई लोगों को रजिस्ट्री कर दी है. इस घटना को मुख्यमंत्री ने तुरंत गम्भीरता से लिया और कहा कि 'जांच में बिल्डर के दोषी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाय.'
ADVERTISEMENT











