Indian Railway: अगर आप इस सावन और भादो के महीने में किसी शानदार और धार्मिक यात्रा पर निकलने का मन बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए स्पेशल पैकेज लेकर आया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दो बड़े टूर पैकेजों की घोषणा की है.
ADVERTISEMENT
इस खास तोहफे के तहत भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत के भव्य मंदिरों और देश के प्रसिद्ध 4 ज्योतिर्लिंगों के साथ 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की सैर कराई जाएगी. ट्रेनें यूपी के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चलेंगी और रास्ते में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और अयोध्या जैसे कई प्रमुख स्टेशनों से पैसेंजर्स को पिक करेंगी. यानी आपको अपने घर के पास से ही ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिलेगी.
लेकिन, इन दोनों यात्राओं में से आपके लिए कौन सा पैकेज बेस्ट रहेगा? ट्रेन में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और आपकी जेब पर इसका कितना खर्च आएगा? चलिए, आपको इस सफर की ए टू जेड डिटेल बताते हैं...
पहला सफर: दक्षिण भारत के अद्भुत मंदिर और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
अगर आप दक्षिण भारत की संस्कृति और समंदर की लहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए ही है.
- यात्रा की तारीख: 31 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक (11 रातें और 12 दिन).
- कहां-कहां घूमेंगे: तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग.
किराया (प्रति व्यक्ति)
- स्लीपर क्लास (इकोनॉमी): ₹23,560
- 3 AC (स्टैंडर्ड): ₹39,100
- 2 AC (कंफर्ट): ₹51,760
दूसरा सफर: 4 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की भव्यता
अगर आप महादेव के भक्त हैं और गुजरात की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो अगस्त के महीने में इस सफर का हिस्सा बन सकते हैं.
- यात्रा की तारीख: 17 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक (09 रातें और 10 दिन).
- कहां-कहां घूमेंगे: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर (उज्जैन), द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'.
किराया (प्रति व्यक्ति)
- स्लीपर क्लास (इकोनॉमी): ₹18,380
- 3 AC (स्टैंडर्ड): ₹29,570
- 2 AC (कंफर्ट): ₹38,870
ट्रेन में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, इन दोनों ही पैकेजों में यात्रियों के आराम का पूरा ख्याल रखा गया है. टिकट की कीमत में ही आपको सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा.
इसके अलावा, स्थानीय जगहों पर घूमने के लिए एसी या नॉन-एसी बसों का इंतजाम भी रेलवे ही करेगा. सरकारी कर्मचारियों के लिए इस यात्रा पर LTC की सुविधा है, और अगर बजट कम है तो आप इसे EMI पर भी बुक कर सकते हैं.
इन स्टेशनों से चढ़ और उतर सकते हैं यात्री
गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर.
बुकिंग कैसे करें?
इस सफर पर जाने के लिए आप लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में IRCTC ऑफिस जाकर या उनकी ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आप इन आधिकारिक नंबरों पर भी बात कर सकते हैं: 9236391923, 9236391908, 8287930908.
ADVERTISEMENT











