UP Monsoon Update: यूपी में इन दिनों उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा रखा है. मानसून की सुस्ती के चलते लोग ठंडी हवाओं और राहत की बूंदों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें राहत की फुहार बनकर बरस सकती हैं. तो क्या अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ेगी या मानसून फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है? आइए जानते हैं पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT
बारिश किन-किन जिलों में होगी?
मौसम विभाग के अनुसार, आज 15 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
- राजधानी लखनऊ में आज आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी. दिन में उमस परेशान करेगी, लेकिन शाम तक कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
- पूर्वी यूपी के इस प्रमुख जिले में आज छिटपुट बारिश की उम्मीद है. हालांकि, उमस का असर बना रहेगा.
- वाराणसी और प्रयागराज में आज तेज धूप के साथ उमस रहेगी. हालांकि, लोकल सिस्टम एक्टिव होने से कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं.
- औद्योगिक नगरी कानपुर में भी उमस का सितम जारी रहेगा. शाम होते-होते बादलों के बरसने की उम्मीद है.
- पश्चिमी यूपी के इन जिलों मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में उमस काफी बढ़ गई है. आज यहां बादलों की लुकाछिपी के बीच हल्की बौछारें गिर सकती हैं.
- ताजनगरी और कान्हा की नगरी में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है. भारी बारिश की उम्मीद फिलहाल नहीं है.
- रामनगरी में आज मानसून थोड़ा शांत रहेगा. यहां हल्की बूंदाबांदी की ही संभावना है.
- झांसी और अलीगढ़ में फिलहाल मौसम मुख्य रूप से उमस भरा रहेगा, कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं.
- बरेली और आस-पास के इलाकों में आज बादलों का डेरा रहेगा और हल्की वर्षा होने के आसार हैं.
आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
17 जुलाई से पूर्वी यूपी में और 18-19 जुलाई से पश्चिमी यूपी समेत पूरे सूबे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके बाद अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आएगी, जिससे लोगों को इस जानलेवा गर्मी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी.
ADVERTISEMENT











