UP Monsoon Udate: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की गतिविधियां काफी कम रहेंगी. कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं. ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसूनी हवाएं फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं, क्योंकि मॉनसून की द्रोणी (Monsoon Trough) अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है. इसी वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित हो गई हैं. हालांकि कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है.
बारिश कम होने के कारण अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. इससे उमस और गर्मी दोनों बढ़ेंगी, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है.
17 जुलाई से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई से मौसम फिर बदल सकता है. बंगाल की खाड़ी में संभावित कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होने के संकेत हैं. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT











