UP-Bihar Special Trains: उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यूपी-बिहार के लोगों के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, जबकि पहले से चल रही कुछ प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं.
ADVERTISEMENT
रेलवे प्रशासन ने आजमगढ़ से मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) के बीच 11 फेरों के लिए नई स्पेशल ट्रेन को मंजूरी दी है. इसके साथ ही दानापुर-बेंगलुरु और हैदराबाद-गोरखपुर रूट की ट्रेनों का भी विस्तार किया गया है.
आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
यह ट्रेन (05183/05184) कुल 20 कोच (1 SLR, 8 इकोनॉमिक, 8 स्लीपर, 2 सामान्य, 1 SLRD) के साथ चलेगी. आजमगढ़ से 18 जुलाई से 26 सितंबर 2026 तक हर शनिवार को रवाना होगी, जबकि बांद्रा टर्मिनस से 20 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक हर सोमवार को चलेगी.
क्या रहेगा इसका टाइम-टेबल?
- आजमगढ़: शनिवार रात 22:30 बजे प्रस्थान
- मऊ: रात 23:20 बजे
- बनारस: रविवार रात 02:25 बजे
- प्रयागराज रामबाग: सुबह 04:35 बजे
- सूबेदारगंज: सुबह 05:15 बजे
- गोविंदपुरी: सुबह 08:10 बजे
- टूंडला: दोपहर 11:55 बजे
- ईदगाह आगरा: दोपहर 12:45 बजे
- कोटा: शाम 19:00 बजे
- रतलाम: रात 22:45 बजे
- सूरत: सोमवार तड़के 03:40 बजे
- बांद्रा टर्मिनस: सोमवार सुबह 08:10 बजे आगमन
वापसी में ट्रेन संख्या 05184 सोमवार को बांद्रा से सुबह 10:45 बजे चलेगी और बुधवार रात 00:25 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी. रास्ते में यह मुहम्मदाबाद, औंड़िहार, ज्ञानपुर रोड, बयाना, नागदा, वडोदरा और बोरिवली भी रुकेगी.
इन ट्रेनों की समय सीमा भी बढ़ी
दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु (03251/03252)
24 कोच वाली यह रोजाना चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब दानापुर से 16 जुलाई 2026 तक और बेंगलुरु से 18 जुलाई 2026 तक एक-एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ाई गई है.
हैदराबाद डेक्कन-गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल (07075/07076)
- हैदराबाद से (07075): हर शुक्रवार को चलने वाली यह ट्रेन अब 7, 14, 21 और 28 अगस्त 2026 को भी चलेगी (4 अतिरिक्त फेरे).
- गोरखपुर से (07076): हर रविवार को चलने वाली यह ट्रेन अब 9, 16, 23 और 30 अगस्त 2026 को भी सेवा देगी (4 अतिरिक्त फेरे).
रेलवे के इस फैसले से सावन और आने वाले त्योहारों के सीजन में घर आने और वापस काम पर लौटने वाले नौकरीपेशा लोगों को कंफर्म टिकट मिलने में काफी आसानी होने वाली है.
ADVERTISEMENT











