UP Weather: अगले 24 घंटे में यूपी के आसमान में मचेगा तगड़ा गदर, इन 30 से ज्यादा जिलों में अचानक बदल सकता है मौसम

आयशा शेख़

• 05:19 PM • 16 Jul 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में जल्द ही उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसून ट्रफ के असर से 17 जुलाई से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में उमस और चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है. पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश और हवा में घुली उमस ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा था, लेकिन अब मॉनसून की सुस्ती टूटने वाली है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मॉनसून ट्रफ की सक्रियता की वजह से 17 जुलाई से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव दिखने जा रहा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी उम्मीद है, वहीं पश्चिमी यूपी में भी छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है. 

किन-किन जिलों में बारिश होगी?

17 जुलाई को उत्तर प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी और तराई क्षेत्रों के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है-

  • पूर्वी और मध्य यूपी: गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, देवरिया, कानपुर, बस्ती और अयोध्या जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद है.
  • पश्चिमी यूपी और एनसीआर: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है.
  • तराई और अन्य क्षेत्र: श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा और हरदोई में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश के दौरान कई इलाकों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं या धूल भरी आंधी चलने और आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

अगर आप भारी और लगातार होने वाली बारिश का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार 18 और 19 जुलाई को खत्म हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा और 19 से 21 जुलाई के दौरान यूपी के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश और भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आएगी.