लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... आज इन 40 जनपदों में होगी जोरदार मॉनसूनी बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का जलवा बरकरार है. मौसम विभाग ने आज यानी 26 अगस्त के लिए 40 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने बीते कुछ दिनों से अपनी पूरी ताकत दिखा दी है और अब उसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. मौसम विभाग ने आज यानी 26 अगस्त को भी राज्य के 40 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. यह बारिश कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर सकती है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.