UP Weather Update: यूपी के इन 40 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश का अपडेट... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: 15 मार्च को उत्तर प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. गोरखपुर, मेरठ, बरेली और गाजियाबाद समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम.

UP Weather Update

यूपी तक

14 Mar 2026 (अपडेटेड: 14 Mar 2026, 08:09 AM)

follow google news

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कुदरत का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी करते हुए प्रदेश के एक बड़े हिस्से में 15 मार्च को बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी दी है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.

इन जिलों में ओले गिरने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई और मैदानी इलाकों में अधिक ओलावृष्टि की आशंका जताई है.  जिन जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, वे इस प्रकार हैं.

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर

झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर एवं आसपास के इलाकों में. 

यहां है झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की संभावना

बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में.