UP Weather Update: यूपी में कल इन 45+ जिलों में भारी मॉनसूनी बारिश की चेतावनी... 55+ जनपदों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी

यूपी तक

02 Sep 2025 (अपडेटेड: 02 Sep 2025, 05:51 PM)

UP Weather Update: यूपी में कल यानी 3 सितंबर को भारी मॉनसूनी बारिश की चेतावनी. 55+ जनपदों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब अपने शबाब पर होने के साथ-साथ राज्य में पूरी तरह से एक्टिव है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने सूबे में मॉनसूनी बारिश को लेकर एक ताजा अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने 3 सितंबर के लिए अपडेट देते हुए बताया है कि इस दिन यूपी के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश होगी. 3 सितंबर को यूपी के 6 जिलों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश होनी की संभावना है. कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा प्रदेश प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया है कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एवं आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 

40 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 

यहां है मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना

IMD के अपडेट के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास के इलाकों में  मेघगर्जन/वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. 

ये भी पढ़ें: यूपी में 3 सितंबर को मॉनसून फुल एक्टिव... 3 जिलों में ऑरेंज और 21 में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी