UP Weather Update: अगले एक हफ्ते तक यूपी में मॉनसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी... IMD वैज्ञानिक अतुल सिंह ने ये बताया

यूपी तक

• 04:19 PM • 07 Aug 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. लखनऊ केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि राज्य में मॉनसून की गतिविधि सामान्य बनी हुई है. उन्होंने और जो कुछ बताया है उसके लिए पूरी रिपोर्ट को देखें.

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather Update, UP Weather, Today Weather, UP IMD Update, IMD Update, UP Weather news, Rain in up, यूपी का मौसम, यूपी मौसम, यूपी में बारिश, आईएमडी अपडेट, मॉनसून, मानसून, यूपी न्यूज

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की स्थिति को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक नया अपडेट जारी किया है. IMD के लखनऊ केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि राज्य में मॉनसून की गतिविधि सामान्य बनी हुई है. यूपी Tak को दिए एक बयान में अतुल कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में मॉनसून की गतिविधि सामान्य है और अगले एक सप्ताह तक मामूली स्थानिक बदलाव के साथ इसके जारी रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें...

स्थानिक बदलाव का मतलब यहां यह है कि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में तेज बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अचानक होने वाली बारिश और जलभराव की स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहें. विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. 

8 अगस्त को यूपी में कहां-कहां होगी बारिश?

इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए भरी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 8 अगस्त को मॉनसून का डेंजर... येलो अलर्ट के साथ 40+ जिलों में खतरनाक बारिश की चेतावनी जारी