UP Weather Update: यूपी में 8 अगस्त को मॉनसून का डेंजर... येलो अलर्ट के साथ 40+ जिलों में खतरनाक बारिश की चेतावनी जारी
UP Weather Update: यूपी में 8 अगस्त को मॉनसून अपना भीषण रूप दिखाएगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने कल यानी 8 अगस्त के लिए प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ और बरेली समेत कई बड़े शहरों में तेज बारिश की संभावना है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम को देखते हुए एहतियात बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. यह अलर्ट खास तौर पर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए जारी किया गया है.