अखिलेश यादव का दावा- 'EC निष्पक्ष नहीं तो इस दौरान बनी सरकारें असंवैधानिक', बोले- लोकतंत्र को रौंदने की कोशिश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने आयोग के फैसलों, SIR के दौरान वोट कटने और चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों पर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जिस दौर में चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा था, उस दौरान बनी सरकारें असंवैधानिक हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में दखल लोकतंत्र को रौंदने के बराबर है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को एक निष्पक्ष संस्था माना जाता है और उससे लोकतंत्र को मजबूत करने की उम्मीद की जाती है.
