यूपी के इन 6 जिलों की बदलने वाली है सूरत, UP RERA ने दी 1663 करोड़ रुपये की सौगात
उत्तर प्रदेश में छह जिलों के 12 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है. यूपी रेरा के मुताबिक, इन परियोजनाओं में करीब 1,663.85 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और 3,090 आवासीय व व्यावसायिक यूनिट विकसित की जाएंगी. लखनऊ में सबसे ज्यादा निवेश और यूनिट वाली परियोजनाएं मंजूर हुई हैं.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी बड़ी मंजूरी मिली है. उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने राज्य के छह जिलों में 12 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं में करीब 1,663.85 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है. इन प्रोजेक्ट में कुल 3,090 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट विकसित की जाएंगी.
