लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: यूपी में बारिश का फिर हो रहा यूटर्न, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी!

UP Weather: 24 सितंबर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट है. पूर्वांचल, मध्य यूपी और तराई के कई इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश, तेज झोंकेदार हवा और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है. अगर आप भी 24 सितंबर को सफर करने या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है.