लंबे अफेयर के बाद देशराज और अनिता ने की थी शादी... सुहागरात की सुबह कमरे में मिली दोनों की बॉडी
सिद्धार्थनगर के जनियाजोत गांव में शादी के अगले ही दिन दूल्हा-दुल्हन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले. लंबे अफेयर के बाद हुई शादी के बाद हुई इस घटना से गांव में सनसनी है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Siddharthnagar News
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र स्थित जनियाजोत गांव से एक हैरान और दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां सोमवार को शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं मंगलवार की सुबह दूल्हा और दुल्हन संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में मृत पाए गए. शादी के अगले ही दिन हुई इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा और मातम पसर गया है.
