लेटेस्ट न्यूज़

लड़की ने दुपट्टे से प्रेमी को खुद से बांध लिया, कचहरी में लोग देखते रह गए तमाशा!

बांदा कचहरी परिसर में एक युवती ने अपने कथित प्रेमी को पकड़कर उसका हाथ दुपट्टे से बांध दिया. युवती ने युवक पर तीन साल तक रिश्ते में रहने, शादी का झांसा देकर शोषण करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा में कचहरी परिसर में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवती ने अपने कथित प्रेमी को अचानक पकड़ लिया. युवती ने उसका हाथ दुपट्टे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.