आंख में मिर्ची डालकर पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हुई थी हत्या, पूरे गांव ने रोते हुए ऐसे दी विदाई!
संत कबीर नगर में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या से सनसनी फैल गई. बदमाशों ने मिर्च पाउडर डालकर टांगी, कुदाल और लाठी-डंडों से हमला किया. परिजनों ने 2022 की चुनावी रंजिश और पुलिस लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Brahmanand Yadav Case
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इलाके की पहचान और जिला केसरी व ब्लॉक केसरी रह चुके पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेखौफ बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी. गांव की सड़क पर ही बदमाशों ने पहले पहलवान की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और फिर टांगी, कुदाल व लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
