UP Weather Today: यूपी में बारिश से बढ़ी गलन, इन जिलों में कोहरे पर IMD का येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश के बाद सूबे में ठंड और बढ़ गई है. यूपी में ठिठुरन का हाल यह है कि यहां सुबह के समय अधिक कोहरा और तेज हवाएं चलने से सूर्य देव भी दर्शन नहीं दे रहे हैं.

यूपी तक

10 Jan 2024 (अपडेटेड: 10 Jan 2024, 04:41 AM)

follow google news

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश के बाद सूबे में ठंड और बढ़ गई है. यूपी में ठिठुरन का हाल यह है कि यहां सुबह के समय अधिक कोहरा और तेज हवाएं चलने से सूर्य देव भी दर्शन नहीं दे रहे हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने अपना अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में धूप निकलेगी लेकिन इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. इसके अलावा, मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

कोहरे को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट

आपको बता दें कि IMD ने आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराईच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनोर, बुलन्दशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरीया, इटावा, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नोज, कानपुर, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मुरादाबाद, प्रयागराज, संभल, शामली, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी और इसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

कोहरे के समय दें इन बातों का ध्यान

1. घर में रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें. संभव हो तो यात्रा करने से बचें.

2. वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें.

3. वाहन चलाते समय या किसी भी परिवहन माध्यम से बाहर निकलते समय सावधान रहें.

4. जब तक एमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेरे को ढक कर रखें.