Weather News: यूपी में कबतक बनी रहेगी कोल्ड-डे की स्थिति? इन जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड

यूपी तक

06 Jan 2023 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 08:57 AM)

साल 2023 के आने के बाद से पूरा उत्तर प्रदेश ठंड की गिरफ्त में है. सूबे में जमकर शीतलहर के साथ जमकर घना कोहरा पड़…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

साल 2023 के आने के बाद से पूरा उत्तर प्रदेश ठंड की गिरफ्त में है. सूबे में जमकर शीतलहर के साथ जमकर घना कोहरा पड़ रहा है.

इन दिनों राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया जा रहा है.

ठंड और शीतलहर की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है.

इस बीच मौसम विभाग ने सात जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और कोल्ड-डे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

जिन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है उनमें मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊबलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर…

…महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत…

…शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और दो अन्य जिले भी शामिल हैं.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें