Holi Special Trains 2026: होली का पावन त्योहार नजदीक आते ही देश के विभिन्न हिस्सों में कामकाज करने वाले लोग अपने घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं. खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों प्रवासी कामगार, छात्र और कर्मचारी दिल्ली, कोलकाता व अन्य महानगरों से अपने गांव-शहर की ओर रुख करते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ हो जाती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. यात्रियों की इसी अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली के अवसर पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके.
ADVERTISEMENT
हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेनें
हावड़ा से रक्सौल के बीच गाड़ी संख्या 03043/03044 और 03045/03046 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 फरवरी, 07 और 14 मार्च 2026 (शनिवार) को रात 23:05 बजे हावड़ा से चलकर अगले दिन 16:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 01, 08 और 15 मार्च 2026 (रविवार) को 17:45 बजे रक्सौल से चलकर अगले दिन 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इसके अलावा 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 01 और 02 मार्च 2026 (रविवार और सोमवार) को 23:05 बजे रवाना होकर अगले दिन 16:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी, जबकि 03046 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 02 और 03 मार्च 2026 (सोमवार और मंगलवार) को 17:45 बजे रक्सौल से चलकर 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. ये ट्रेनें सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और झाझा मार्ग से होकर गुजरेंगी.
सियालदह/कोलकाता-मधुबनी स्पेशल
गाड़ी संख्या 03183/03184 सियालदह-मधुबनी-सियालदह स्पेशल 28 फरवरी और 07 मार्च 2026 (शनिवार) को 23:50 बजे सियालदह से चलकर अगले दिन 14:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी. वापसी में 01 और 08 मार्च 2026 (रविवार) को 15:30 बजे मधुबनी से चलकर 06:25 बजे सियालदह पहुंचेगी. इसी तरह 03185/03186 और 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता स्पेशल ट्रेनें 27 फरवरी, 28 फरवरी, 03 और 04 मार्च 2026 को निर्धारित समयानुसार चलेंगी. ये ट्रेनें दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और झाझा मार्ग से संचालित होंगी.
दुर्ग-मधुबनी स्पेशल
गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल 01 मार्च 2026 को 00:30 बजे दुर्ग से चलकर अगले दिन 04:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी. वापसी में 08754 मधुबनी-दुर्ग स्पेशल 02 मार्च 2026 को 06:15 बजे मधुबनी से चलकर अगले दिन 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी. यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर और रायपुर मार्ग से होकर गुजरेगी.
हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल
गाड़ी संख्या 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 25 फरवरी और 11 मार्च 2026 को 23:55 बजे हावड़ा से चलकर शुक्रवार को 11:30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी. वापसी में 27 फरवरी और 13 मार्च 2026 को 17:00 बजे खातीपुरा से चलकर रविवार को 05:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन झाझा, किउल, नवादा, गया और डीडीयू से होकर गुजरेगी.
आनंद विहार/नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेनें
आनंद विहार-शेखपुरा (04070/04069) स्पेशल 20, 24, 27 फरवरी और 03 व 06 मार्च 2026 को चलेगी. नई दिल्ली-बरौनी (04054/04053) स्पेशल 20 फरवरी से 06 मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से और 22 फरवरी से 08 मार्च तक बरौनी से संचालित होगी. नई दिल्ली-सुपौल (04060/04059) स्पेशल 20 फरवरी से 06 मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से और 22 फरवरी से 08 मार्च तक सुपौल से चलेगी.
दिल्ली-सीतामढ़ी (04010/04009) स्पेशल 26 फरवरी और 05 मार्च को दिल्ली से, 27 फरवरी और 06 मार्च को सीतामढ़ी से संचालित होगी. आनंद विहार-लौकहा बाजार (04014/04013) स्पेशल 27 फरवरी और 06 मार्च को आनंद विहार से और 28 फरवरी और 07 मार्च को लौकहा बाजार से चलेगी.
इसके अलावा आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन (04066/04065) स्पेशल 27 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक प्रतिदिन आनंद विहार से और 28 फरवरी से 04 मार्च 2026 तक खोरधा रोड जंक्शन से संचालित होगी.यह ट्रेन डीडीयू, गया, गोमो, बोकारो, टाटा और भुवनेश्वर मार्ग से होकर गुजरेगी.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अधिकृत माध्यमों से टिकट बुक करें. होली के मौके पर इन स्पेशल ट्रेनों से खासकर यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT









