UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कुदरत ने करवट बदली है. मौसम विभाग (IMD) ने 4 अप्रैल के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. विभाग ने प्रभावित जिलों की एक विस्तृत सूची जारी की है, जिसमें पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक के जिले शामिल हैं.
ADVERTISEMENT
इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट
लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, एटा, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़.
तापमान में आएगी भारी गिरावट
लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण उत्तर प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव ईरान के पास सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर है, जो अगले 48 घंटों तक प्रदेश के मौसम को प्रभावित करता रहेगा.
ADVERTISEMENT









