वक्फ बिल के समर्थन में नाचने लगे ये चाचा तो दूसरी तरफ लखनऊ में पुलिस अलर्ट पर, बंटे मुसलमान?

यूपी तक

02 Apr 2025 (अपडेटेड: 02 Apr 2025, 01:00 PM)

UP News: एक तरफ वक्फ बिल का विरोध हो रहा है तो कई मुस्लिम संगठन इस बिल का समर्थन भी कर रहे हैं. दूसरी तरफ लखनऊ में इस बिल को लेकर पुलिस अलर्ट पर है.

Waqf Bill, Parliament Waqf Bill, Parliament Waqf Bill News, Waqf Amendment Bill in Parliament,  Waqf Bill News, waqf bill, waqf bill 2025, up news, वक्फ बिल, वक्फ बिल 2025, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

वक्फ बिल के विरोध की आपने कई तस्वीरें देखी होंगी. मगर भोपाल से गजब तस्वीर सामने आई हैं. यहां बड़ी संख्या में मुसलमान सड़कों पर उतरे हैं. हाथों में गुलाब और शुक्रिया मोदी सरकार का बोर्ड लेकर भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, बुजुर्ग और जवान रोड पर आ गए हैं. 
   
इस दौरान एक बुजुर्ग मुस्लिम चाचा वक्फ बिल के समर्थन में ढोल नगाड़ों पर नाचने भी लगे. मुसलमानों ने जमकर आतिशबाजी भी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वक्फ बिल को लेकर आभार भी जताया. इस दौरान मुसलमानों ने कहा कि वक्फ की जमीन का सही इस्तेमाल होगा. इस जमीन पर अस्पताल बनेंगे, स्कूल बनेगा, जहां हमारे बच्चे पढ़ सकेंगे. तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षाबलों ने प्लैग मार्च भी किया है. यूपी में वक्फ बिल को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. यूपी में पुलिस की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि जहां ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई मुस्लिम संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई मुस्लिम संगठन इसके समर्थन में भी उतर आए हैं. 

जमीयत हिमायत उल इस्लाम, ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल, पसमांदा मुस्लिम समाज, मुस्लिम महिला बौद्धिक समूह जैसे कई मुस्लिम संगठन इस बिल का समर्थन कर रहे हैं और मोदी सरकार को इसके लिए आभार भी जता रहे हैं.

वक्फ बिल के समर्थन में क्या बोले मुस्लिम समाज के लोग?

जमीयत हिमायत उल इस्लाम के सदर कारी अबरार जमाल ने कहा, ये बिल पास होना चाहिए. इस बिल की वजह से सिर्फ वो लोग परेशान हैं, जिन्होंने वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा किया हुआ है. उन्होंने सवाल किया कि वक्फ बोर्ड ने आज तक गरीब मुसलमानों के लिए क्या किया है? उन्होंने गरीब बेटियों की कितनी शादी करवाई हैं या कितने गरीब मुसलमानों को घर दिए हैं? उन्होंने आगे कहा कि जब वक्फ संपत्तियों का मालिक अल्लाह है तो ये लोग इसके माफिया कैसे बन गए?

बता दें कि ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल ने भी इस बिल का समर्थन किया है. अजमेर शरीफ के चिश्ती सैयद नसरुद्दीन ने इस बिल को अपना समर्थन दिया है.