‘बेटे को भूल जाओ’ कॉल के बाद परिवार के उड़े होश… बिजनौर के विशाल का कश्मीर में हुआ धर्म परिवर्तन?

ऋतिक राजपूत

19 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Alleged Religious Conversion Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा गए 17 वर्षीय नाबालिग विशाल के कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.

Bijnor news, Kupwara Jammu Kashmir, alleged religious conversion case, minor boy case, Uttar Pradesh news, Wasim case, police investigation India, Vishal Hamza controversy

Alleged Religious Conversion Case

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा गए 17 वर्षीय नाबालिग विशाल के कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. आरोप है कि नौकरी दिलाने के बहाने उसे कुपवाड़ा ले जाया गया और वहां कथित रूप से बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया. मामले के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक बिजनौर के काजीवाला (काजीपाड़ा) निवासी वसीम नाम के व्यक्ति ने विशाल को सैलून में नौकरी दिलाने के बहाने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ले गया था. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया. वीडियो में विशाल कथित तौर पर एक मस्जिद के अंदर धर्म परिवर्तन की रस्म पूरी करते हुए और 'हमजा' नाम अपनाते हुए दिखाई दिया. इसके बाद पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दोनों राज्यों की पुलिस जांच में जुट गई है.

भरोसा जीतकर कुपवाड़ा ले जाने का आरोप

पीड़ित नाबालिग के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वसीम का उनके परिवार के साथ पुराना पेशेवर संबंध था. उनका आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर वसीम करीब तीन-चार साल पहले विशाल को सैलून का काम सिखाने के बहाने अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गया था. परिवार के मुताबिक शुरुआत में उन्हें कोई शक नहीं हुआ क्योंकि वसीम उनके घर आता-जाता था और आर्थिक मदद भी करता था. बाद में परिवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें बताया गया कि विशाल ने इस्लाम अपना लिया है. परिवार का यह भी दावा है कि उन्हें मैसेज भेजकर कहा गया कि अब लड़के को भूल जाओ.

बीजेपी नेता से मिले पीड़ित माता-पिता

घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिजनौर में चर्चा तेज हो गई. अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार स्थानीय बीजेपी नेता ऐश्वर्या चौधरी के आवास पहुंचा. वहां उनके प्रयासों से विशाल की वीडियो कॉल पर अपने माता-पिता से बात कराई गई. बातचीत के दौरान माता-पिता भावुक हो गए और रो पड़े. बीजेपी नेता ऐश्वर्या चौधरी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि विशाल की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे.

आरोपी पक्ष ने आरोपों को बताया गलत

दूसरी ओर आरोपी वसीम की मां मोहम्मदी ने सभी आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि उनके बेटे पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं. उन्होंने दावा किया कि वह लगातार अपने बेटे के संपर्क में हैं और विशाल पिछले ढाई साल से उनके बेटे के साथ नहीं रह रहा था. हालांकि पीड़ित परिवार का कहना है कि विशाल अभी नाबालिग है और उसके पास उम्र साबित करने के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट समेत जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं.

यूपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही जांच

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा पुलिस ने एफआईआर संख्या 133/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पिता की शिकायत के आधार पर वसीम की भूमिका की जांच कर रही है. वहीं बिजनौर की कोतवाली नगर पुलिस ने भी वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क किया है, ताकि लड़के की कस्टडी ली जा सके. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील की है. इस घटना को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों में भी नाराजगी देखी जा रही है.