कार की रफ्तार 140 पार, मां का जिक्र-आंखों में आंसू…बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल ने लाइव के दौरान अपने साथ क्या कर डाला?

Anurag Dobhal Case: चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर ने अपनी कार 140 के पार भगाकर, अपनी जान देने की कोशिश की है. जिस समय ये सब बुआ, वह सोशल मीडिया पर लाइव भी थे.

UP News

मयंक गौड़

08 Mar 2026 (अपडेटेड: 08 Mar 2026, 12:57 PM)

follow google news

UP News: चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर को लेकर सनसनीखेज खबर सामने आई है. अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान अपनी जान देने की कोशिश की है. दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कार चलाते हुए अनुराग डोभाल भावुक हुए और इस दौरान उन्होंने अपनी कार तेज रफ्तार में करके, उसको डिवाइडर से टकरा दिया. ये सब सोशल मीडिया पर लाइव चला और टक्कर लगते ही सोशल मीडिया लाइव भी बंद हो गया.

यह भी पढ़ें...

लाइव में क्या-क्या हुआ?

करीब आधे घंटे तक चले लाइव वीडियो में अनुराग डोभाल बेहद भावुक नजर आए. वीडियो में वह खुद को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिए और अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बात करते रहे. इसी दौरान उन्होंने कहा, लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव और तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी.

लाइव वीडियो में दिखाई देता है कि उन्होंने कार में अंग्रेजी गाना लगाया और लगातार स्पीड बढ़ाने लगे. कुछ ही मिनटों में कार की रफ्तार करीब 144 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई. इसके बाद वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते हुए दिखाई देते हैं, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई और लाइव भी बंद हो गया.

लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव….

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग बेहद भावुक दिखाई दिए. वीडियो में उन्होंने कहा, मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की. लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं. इसके बाद उन्होंने लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव कहते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी शुरू कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे. अनुराग को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए फौरन मेरठ भेजा गया. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. 

आपको ये भी बता दें कि अनुराग डोभाल ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद, शादी, घर छोड़ने की बात, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जुड़ी बातें लोगों को बताई थी. इस दौरान वह कई बार रोए भी थे. फिलहाल मेरठ में उनका इलाज चल रहा है. ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.