महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो में होगा पौराणिक कथा का प्रदर्शन

प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नये और अनोखे अनुभव प्राप्त होंगे.

Maha Kumbh 2025

भाषा

• 01:58 PM • 28 Dec 2024

follow google news

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नये और अनोखे अनुभव प्राप्त होंगे. उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो आयोजित करेगा जिसमें महाकुंभ और प्रयागराज की पौराणिक कथा का प्रदर्शन होगा. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम नोज पर श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें...

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पर्यटन विभाग मेला क्षेत्र में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जल क्रीड़ा, हॉट एअर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां भी करवा रहा है. सिंह ने बताया कि महाकुंभ की शुरुआत और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा और यह महाकुंभ के यात्रियों व प्रयागराज वासियों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव होगा.

 

उन्होंने कहा कि लगभग 2,000 ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुंभ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे जिसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश निकलने के दृश्य का प्रदर्शन होगा जबकि प्रयाग के धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा. 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, जनवरी के पहले सप्ताह से काली घाट, यमुना की लहरों पर म्यूजिकल फाउंटेन लेजर शो भी शुरू होने जा रहा है जो प्रयागराज आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा.