लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ को देखते हुए प्रयागराज से 20 नई फ्लाइट 10 जनवरी से होंगी शुरू, इन शहरों के लिए कराएं डायरेक्ट बुकिंग

महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज हवाई अड्डे से 20 नई उड़ानों की शुरुआत. दिल्ली, कोलकाता, जयपुर समेत प्रमुख शहरों से जुड़ेगा प्रयागराज.

ADVERTISEMENT

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025
social share
google news

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. महाकुंभ पर प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने घोषणा की है कि प्रयागराज हवाई अड्डे से 20 नई उड़ानें शुरू की जाएंगी. ये उड़ानें श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के साथ-साथ प्रयागराज को देश के अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर तरीके से जोड़ेंगी. आइए जानते हैं, इस कदम से यात्रियों और स्थानीय लोगों को क्या लाभ होगा.