चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, जानें कितने बजे दिखेगा, किस राशि को अधिक नुकसान, किसे फायदा?

देश में चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो गया है. इसे देखते हुए बद्रीनाथ के कपाट चंद्र सुबह 8:15 बजे बंद किए गए. काशी,…

पंकज श्रीवास्तव

• 06:46 AM • 08 Nov 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

देश में चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो गया है. इसे देखते हुए बद्रीनाथ के कपाट चंद्र सुबह 8:15 बजे बंद किए गए.

काशी, अयोध्या और प्रयागराज में भी सूतक काल को देखते हुए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं.

हालांकि प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आदित्य कीर्ति त्रिपाठी के मुताबित सूतक काल सुबह 8 बजकर 19 मिनट से शुरू हुआ है.

साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण पूर्णकालिक है. प्रयागराज की ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय ने राशियों पर इसके प्रभाव की जानकारी दी है.

कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ रहे इस चंद्र ग्रहण पर मांगलिक कार्य पर प्रतिबंध हैं. पूजा पाठ पर निषेध लगाया गया है.

इस चंद्र ग्रहण का मेष राशि वालों पर सबसे अधिक प्रभाव होगा क्योंकि उन्हीं की राशि में ग्रहण लग रहा है.

इसके अलावा वृष राशि को भी हानि हो सकती है. हालांकि मिथुन राशि के लिए लाभ ही लाभ दिख रहे हैं.

चंद्र ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा, जबकि सिंह राशि के लिए मान नाश की वजह बन सकता है.

कन्या राशि को ज्यादा नुकसान दिख रहा है. चंद्र ग्रहण पर दुर्घटना के योग बन रहे हैं.

तुला राशि वालों के जीवन साथी को कष्ट हो सकता है जबकि इस चंद्र ग्रहण पर वृश्चिक राशि के लिए धन वृद्धि का योग है.

धनु राशि वालों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है. मकर के लिए शुभ योग हैं.

इस चंद्र ग्रहण पर कुंभ के लिए सामान्य योग हैं, जबकि मीन राशि के लिए मानहानि का योग बन रहा है.

ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय के मुताबिक चंद्र ग्रहण का कारोबार पर सीधा और सर्वाधिक प्रभाव पड़ेगा.

उनके मुताबिक जब चंद्र ग्रहण लगता है तो मानसिक पटल पर असर करता है. ऐसे में निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित हो जाएगी.

भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 20 तक है.

काशी में जले विदेशी महिलाओं के दीए