कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोज-रोज नहीं देना पड़ेगा Toll Tax, ये पास बनवा लिया तो पूरे साल बचेगा पैसा!

आयशा शेख़

17 Jul 2026 (अपडेटेड: 17 Jul 2026, 06:46 PM)

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू होते ही पहले दिन 13,000 से अधिक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई. इसी बीच एनएचएआई ने नियमित यात्रियों के लिए ₹3,075 का एनुअल पास उपलब्ध कराया है.

UP Tak
Google CTA

Kanpur-Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश के दो सबसे बड़े और व्यस्त शहरों, कानपुर और लखनऊ के बीच का सफर अब बेहद आसान और रफ्तार भरा हो गया है. नवनिर्मित कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के खुलते ही लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एक्सप्रेसवे ने अपनी शुरुआत के पहले ही दिन 13,000 से अधिक वाहनों की आवाजाही का एक बड़ा आंकड़ा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें...

यह एक्सप्रेसवे न केवल दोनों महानगरों के बीच की दूरी और समय को कम कर रहा है, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी एक नई रफ्तार दे रहा है. सफर करने वाले लोग अब बिना किसी झंझट के सुरक्षित और सुगम यात्रा का आनंद ले रहे हैं. इस एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले आपके लिए एक ऐसी कमाल की खबर है, जो आपकी जेब का बोझ काफी हद तक कम कर सकती है. 

रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत

अगर आप अपनी प्राइवेट गाड़ी (जैसे कार, जीप या वैन) से इस एक्सप्रेसवे पर अक्सर सफर करते हैं, तो एनएचएआई आपके लिए एक बेहद किफायती FASTag एनुअल पास लेकर आया है. आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि यह पास कैसे काम करता है... 

  • कीमत: इस एनुअल (सालाना) पास की कीमत मात्र 3,075 रुपये है.
  • वैधता: यह पास पूरे 1 साल के लिए मान्य रहेगा.
  • यात्रा की सीमा: इस पास के जरिए आप 200 टोल यात्राएं कर सकते हैं.

इस पास की वैधता 1 साल या 200 टोल यात्राएं, जो भी पहले पूरा होगा, तब तक रहेगी.

क्यों फायदेमंद है ये पास?

अगर आप साधारण तौर पर हर चक्कर का अलग से टोल देते हैं तो वह आपको काफी महंगा पड़ सकता है, लेकिन इस पास को एक्टिवेट कराने के बाद आपको बार-बार टोल की चिंता नहीं करनी होगी. यह उन नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और परिवारों के लिए एक बेहतरीन बचत का जरिया है, जिन्हें काम के सिलसिले में अक्सर कानपुर से लखनऊ या लखनऊ से कानपुर आना-जाना पड़ता है.