सहारनपुर में क्लास-11 की मुस्लिम छात्रा ने सड़क से चिपके पाकिस्तानी झंडे को हटाने की कोशिश की, आगे क्या हुआ?

राहुल कुमार

01 May 2025 (अपडेटेड: 01 May 2025, 02:17 PM)

UP News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश के कई शहरों में सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपकाए गए हैं. अब सहारनपुर से इसी को लेकर चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां क्लास-11 की छात्रा ने सड़क पर चिपका पाकिस्तानी झंडा हटाने की कोशिश की. जानिए फिर उसके साथ क्या हुआ?

Saharanpur, Saharanpur News, Saharanpur Viral News, Saharanpur Viral Video, Saharanpur Police, Saharanpur Viral, UP News, UP Viral News UP Viral Video, up news, सहारनपुर, सहारनपुर न्यूज, सहारनपुर वायरल वीडियो, सहारनपुर वायरल, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर भारी गुस्सा है. सड़कों पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाकर पाकिस्तान का विरोध किया जा रहा है. इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. 
सहारनपुर में सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपका हुआ था. तभी एक 11वीं की छात्रा आई और उसने सड़क पर चिपका पाकिस्तान का झंडा हटा दिया. बता दें कि जब छात्रा पाकिस्तान का झंडा सड़क से हटा रही थी, उस दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब छात्रा की ये हरकत उसपर काफी भारी पड़ गई है.

यह भी पढ़ें...

11वीं की छात्रा ने हटाया सड़क पर चिपका पाकिस्तान का झंडा

ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे से सामने आया है. यहां एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रही है और इसको लेकर लोगों में भारी गुस्सा है. वीडियो में एक छात्रा स्कूटी से जाती दिख रही है. छात्रा मुस्लिम समुदाय से संबंध रखती है.

जब उसने देखा कि सड़क के बीचों-बीच पाकिस्तान का झंडा चिपका हुआ है, जिस पर वाहन गुजर रहे थे, तब छात्रा ने स्कूटी रोकी. इसके बाद छात्रा ने पाकिस्तान के झंडे को सड़क से हटाने की कोशिश की. हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो पाई. इस पूरी घटना का एक 12 सेकेंड का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. 

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी अटैक के बाद गाजियाबाद की नेहा खान क्यों बन गई हिंदू? उसकी बात जान चौंक जाएंगे

छात्रा के खिलाफ हुई कार्रवाई

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों और लोगों में इसको लेकर गुस्सा फैल गया. हिंदू वादी संगठन के लोगों ने इसे देश विरोधी कृत्य करार दिया. हिंदू वादी संगठन के कई लोग छात्रा के स्कूल पहुंचे और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

बता दें कि स्कूल प्रशासन ने भी छात्रा को स्कूल से निष्कासित कर दिया. छात्रा मुस्लिम समुदाय से है और बहादर नगर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. फिलहाल ये मामला चर्चाओंं में बना हुआ है और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.