UP News: प्रयागराज महाकुंभ में आज अमृत स्नान है. माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हैं और गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. संगम से लेकर पूरे प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. इसी बीच आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पल-पल की नजर आज महाकुंभ में हो रहे स्नान पर रख रहे हैं.
ADVERTISEMENT
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद माघी पूर्णिमा स्नान की सुबह 4 बजे से मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उनके साथ यूपी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. सुबह 4 बजे से ही सीएम योगी महाकुंभ को लेकर उचित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं.
प्रयागराज नौ व्हीकल जोन घोषित
बता दें कि महाकुंभ में उमड़ पड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पूरे प्रयागराज को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. प्रयागराज और महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात हैं.
संगम नोज पर भारी भीड़
संगम नोज पर जहां नजर डालेंगे, वहां भारी भीड़ ही नजर आ रही है. चारों तरफ श्रद्धालुओं की भारी संख्या नजर आ रही है. इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात है. घाटों पर पुलिसकर्मी सीटियां बजाकर भारी भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT











