गोंडा की इंडियन बैंक कर्मचारी स्वाति सिंह जा रहीं थी घर, रास्ते में जिस तरह से उनकी मौत हुई, आप भी हो जाएं सतर्क

अंचल श्रीवास्तव

• 04:21 PM • 06 Jul 2025

UP News: स्वाति सिंह की उम्र सिर्फ 27 साल थी. वह बैंक में संविदा कर्मी के तौर पर काम करती थीं. जिस तरह से उनकी मौत हुई, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों को हिला कर रख दिया है.

Gonda, Gonda News, Gonda Viral news, up news, up latest news, up viral news, गोंडा, गोंडा न्यूज, गोंडा वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, सांड का हमला, सांड के हमले में मौत

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली 27 साल की स्वाति सिंह इंडियन बैंक में संविदा कर्मचारी के तौर पर इंश्योरेंस सेक्टर में काम करती थी. काफी होनहार स्वाति सिंह कोतवाली देहात क्षेत्र के पैड़ी अजब गांव में रहती थी. मगर बीते शाम स्वाति के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया और लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि स्वाति सिंह की सड़क पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल स्वाति अपने घर के लिए निकल रही थी. तभी सड़क पर 2 छुट्टा सांड आपस में लड़ रहे थे. अचानक एक सांड ने युवती पर हमला कर दिया. उसने युवती को पटक दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से युवती को छुड़ाया. मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें: अबू अंसारी अपना नाम अमित रख लखनऊ की गुंजा गुप्ता को ले गया छांगुर बाबा के पास, आगे की कहानी हिला कर रख देगी

बचने की कोशिश की लेकिन सांड ने हमला कर दिया

दरअसल कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत पैड़ी अजब गांव निवासी स्वाति सिंह इंडियन बैंक में काम करती थी. वह किसी काम से बडगांव पुलिस चौकी के पास गई थी. बीते  शाम जब वह वापस अपने घर जा रही थी, उस दौरान रास्ते में 2 सांड आपस में लड़ रहे थे.

बताया जा रहा है कि स्वाति ने बचकर निकलने की कोशिश की. मगर अचानक एक सांड ने उसपर हमला कर दिया. इस हमले में युवती बुरी तरह से घायल हो गई. आस-पास के लोग फौरन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए. मगर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. जिस तरह से युवती की मौत हुई, उसने लोगों को भी डरा दिया.

ये भी पढ़ें:  लखनऊ के पप्पू उर्फ मोहम्मद शरीफ से कई परिवार लेते थे दूध, अब सभी भारी गुस्से में और घिन भी आ रही, ऐसा क्या किया उसने?

पुलिस ने क्या किया?

इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई. नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी के मुताबिक, युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल स्वाति सिंह की मौत कई सवाल खड़े करती है. आखिर छुट्टा जानवरों को पकड़ने का अभियान क्यों नहीं चलाया जा रहा है? आखिर कब तक स्वाति सिंह जैसे आम नागरिकों को इन हमलों में जान जाएगी?