UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है. एक तरफ जहां लोगों को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का अहसास होगा, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनने जा रही है.
ADVERTISEMENT
यूपी में इन दो दिनों होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान केवल बूंदाबांदी ही नहीं, बल्कि गरज-चमक (Thunderstorm) के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण देखा जाएगा, जिससे पश्चिमी यूपी के इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा.
इन जिलों में है बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज शामिल हैं.
तापमान की बात करें तो अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम, दोनों ही तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी जाएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड का असर कम होगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी. फिलहाल 17 तारीख से पहले तक राज्य में किसी अन्य महत्वपूर्ण मौसमी हलचल की संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT









