UP Weather Update: यूपी में 17 फरवरी को होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी

UP Weather Update: 7 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना. अगले 3 दिनों के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. जानें आईएमडी का ताजा पूर्वानुमान.

UP Weather Update

यूपी तक

12 Feb 2026 (अपडेटेड: 12 Feb 2026, 06:03 PM)

follow google news

उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. इस अपडेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेशवासियों को मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन आने वाले हफ्ते में गर्मी और बारिश का दोहरा असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 17 फरवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 17 तारीख को होने वाली इस बारिश से पश्चिमी यूपी के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में है बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज शामिल हैं.

तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान तापमान की बात करें तो अगले 3 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि, उसके बाद पारे में धीरे-धीरे चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 दिन बीतने के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास बढ़ जाएगा.

संक्षेप में कहें तो 16 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा और उसके बाद तापमान बढ़ने के साथ ही 17 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बादलों के बरसने के आसार हैं.