मेरठ जाकर ये काम करना चाह रहे थे पिंकी चौधरी उससे पहले ही गाजियाबाद में किया गया हाउस अरेस्ट

UP News: हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी गाजियाबाद में हाउस अरेस्ट! मेरठ में हिंदू-मुस्लिम निकाह के विरोध में बुलाई गई महापंचायत से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन. जानें क्या है पूरा विवाद.

पिंकी चौधरी

मयंक गौड़

13 Feb 2026 (अपडेटेड: 13 Feb 2026, 12:57 PM)

follow google news

UP News: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को गाजियाबाद पुलिस ने देर रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया. जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रात करीब एक बजे उनके घर पहुंची और उन्हें घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए. पिंकी चौधरी ने इसका एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि मेरठ में प्रस्तावित हिंदू महापंचायत में शामिल होने के उनके आह्वान के बाद यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचकर उनकी कमी को पूरा करें.

यह भी पढ़ें...

की गई थी महापंचायत की घोषणा 

बताया जा रहा है कि मेरठ के मवाना रोड स्थित पैराडाइज बैंक्विट में आज एक महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की गई थी. यह पंचायत यहां आज होने वाले एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के प्रस्तावित निकाह को लेकर बुलाई गई थी, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी.

हालांकि मेरठ के मंडप एसोसिएशन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यहां वेंकट हाल में होने वाले विवादित निकाह (आकांक्षा और शावेज) को पहले ही रद्द कर दिया गया है और अब न तो वहां निकाह होगा और न ही कोई पंचायत आयोजित की जाएगी. साथ ही संभावित तनाव की आशंका को देखते हुए एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को लिखित सूचना भी दे दी है.