UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड की विदाई और चढ़ते पारे के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी किया है. एक ओर राज्य में धीरे-धीरे गर्मी पैर पसार रही है. वहीं दूसरी ओर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है. इसके प्रभाव से आने वाली 17 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT
पश्चिमी यूपी में रेन अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. लेकिन 17 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
इन जिलों में बरसेंगे बादल
बारिश का मुख्य असर दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों और पश्चिमी बेल्ट में दिखेगा. खासतौर पर मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज जैसे जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं.
3 दिन बाद बढ़ेगी तपिश
पारे की चाल को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 72 घंटों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा. लेकिन 3 दिन बीतते ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी. अनुमान है कि 3 दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. तापमान बढ़ने से दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास होगा. हालांकि 17 तारीख की बारिश से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: जेल में सजा काट रहे एक्टर राजपाल यादव के लिए सामने आए ASP अनुज चौधरी और कर दी ये मदद
ADVERTISEMENT









