चंदौली: 2 ट्रकों की टक्कर में केबिन में फंस गया ड्राइवर, बड़ी मुश्किल से किया गया रेस्क्यू

उदय गुप्ता

• 10:17 AM • 20 Nov 2022

उत्तर प्रदेश के चंदौली में सैयदराजा के पास नेशनल हाईवे 2 पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई. इस भिड़ंत में एक ट्रक ड्राइवर का…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के चंदौली में सैयदराजा के पास नेशनल हाईवे 2 पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई.

इस भिड़ंत में एक ट्रक ड्राइवर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें ट्रक का चालक फंस गया.

स्टीयरिंग व्हील के पास ट्रक चालक कुछ इस कदर फंस गया था कि वह निकल ही नहीं पा रहा था.

उधर इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और ड्राइवर को निकालने की कोशिश की.

मगर ड्राइवर का पैर स्टीयरिंग के पास कुछ इस तरह फंसा हुआ था कि वहां से ड्राइवर हिल भी नहीं पा रहा था.

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया.

फिलहाल ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें