22 सितंबर के बाद यूपी में सोलर रूफ टॉप लगवाना हो रहा सस्ता, छत पर लगवाने और सब्सिडी पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

अगर आप बिजली के बिल के खर्चों से परेशान होकर घर में सोलर पैनल लगवाने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर लगवाना और भी सस्ता हो जाएगा.

subsidy on solar panel Installation

यूपी तक

• 01:14 PM • 15 Sep 2025

follow google news

PM Surya Ghar Free Electricity Scheme: अगर आप बिजली के बिल के खर्चों से परेशान होकर घर में सोलर पैनल लगवाने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर लगवाना और भी सस्ता हो जाएगा. 22 सितंबर से जीएसटी दरों में कमी के बाद, सोलर पैनल की लागत में प्रति किलोवाट 3,000 से 9,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. इस कदम से रूफटॉप सोलर लगाने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

सब्सिडी के बाद क्या होगी नई लागत? 

किलोवाट सब्सिडी पुरानी लागत नई लागत (अनुमानित
1 45 हजार 15 हजार 12 हजार
2 90 हजार 30 हजार 24 हजार
3 1.08 लाख 72 हजार 63 हजार
4 1.08 लाख 1.32 लाख 1.23 लाख
5 1.08 लाख 1.92 लाख 1.83 लाख
6 1.08 लाख 2.52 लाख 2.43 लाख
7 1.08 लाख 3.12 लाख 3.03 लाख
8 1.08 लाख 3.72 लाख 3.63 लाख
9 1.08 लाख 4.32 लाख 4.23 लाख
10 1.08 लाख 4.92लाख 4.83 लाख

नोट: यह लागत अनुमानित है और अतिरिक्त परिवहन तथा लॉजिस्टिक खर्चों के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है. 

बढ़ेगा 'पीएम सूर्य घर' योजना का क्रेज

यूपीनेडा के अधिकारियों के अनुसार, जीएसटी दरों में कमी से पीएम सूर्य घर योजना के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ेगा. हालांकि पितृपक्ष के कारण फिलहाल आवेदनों की संख्या में थोड़ी कमी आई है. लेकिन सोलर पैनल लगाने वाले वेंडर्स नई दरों को लेकर काफी उत्साहित हैं.वर्तमान में हर दिन इस योजना के तहत हजारों आवेदन आ रहे हैं.सोलर रूफटॉप लगवाने से न केवल बिजली का बिल कम होता है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.