UP News: यूपी के अमरोहा जिले के आलमपुर गांव के रहने वाले नफीस का निकाह 15 साल पहले बदायूं जिले के उगैती निवासी नजमा के साथ हुआ था. 4 साल पहले ही दोनों अमरोहा से संभल आ गए थे. यहां के हयात नगर के सरायतरीन में दोनों पति-पत्नी किराए के मकान में रहने भी लगे थे. नफीस ने घर के पास में ही मेडिकल स्टोर की दुकान खोली थी. मगर अब नफीस की जिंदगी में एक दूसरी महिला आ गई थी. इसके बाद से नफीस का मन अपनी पत्नी नजमा से हटने लगा था.
ADVERTISEMENT
दरअसल नफीस का प्रेम प्रसंग अपनी ही मामी से चल रहा था. दोनों के बीच 2 सालों से संबंध चल रहे थे. मगर नफीस के अपनी मामी के साथ चल रहे इस रिश्ते में उसकी पत्नी नजमा बीच में आ रही थी. ऐसे में नफीस अपनी मामी से निकाह करने के लिए अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता था. मगर नजमा इसके लिए तैयार नहीं थी. ऐसे में अब यहां बड़ा कांड हो गया.
नफीस ने नजमा संग किया कांड
दोनों के 4 बच्चे थे. नजमा आशा वर्कर की नौकरी कर रही थी. मगर नफीस का मन अपनी मामी पर आ गया था और वह किसी भी कीमत पर मामी के साथ निकाह करना चाहता था. इसलिए वह नजमा पर तलाक देने का लगातार प्रेशर भी बना रहा था.
इसी बीच बीती रविवार रात को करीब 11 बजे नफीस अपनी पत्नी नजमा के मकान पर पहुंचा और फिर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी बीच नफीस ने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी नजमा की कैंची घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी कैंची मारकर सुसाइड करने की कोशिश की. घर में शोर मचता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नफीस को बचा लिया.
दूसरे निकाह के खिलाफ थी नजमा
बताया जा रहा है कि नजमा मामी के साथ पति के दूसरे निकाह के खिलाफ थी. वह नहीं चाहती थी कि उसका पति अपनी ही मामी के साथ दूसरा निकाह कर ले. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बना हुआ था. फिलहाल पुलिस ने घायल अवस्था में नफीस को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. दूसरी तरफ महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अब पुलिस नफीस की प्रेमिका मामी से भी पूछताछ करने की कोशिश कर रही है.
पुलिस ने ये बताया
इस पूरे मामले को लेकर सदर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया, नफीस ने पत्नी नजमा की हत्या की है. केस दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT









