40 साल की कृष्णा लिव इन में रहती थीं फैजल के साथ, बड़ी बुरी स्थिति में मिली बॉडी

मयंक गौड़

25 Apr 2025 (अपडेटेड: 25 Apr 2025, 05:58 PM)

Ghaziabad Crime Story: गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली है. मृतका अपने लिव-इन पार्टनर फैजल के साथ रहती थी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. जानिए पूरा मामला.

Ghaziabad Crime News

Ghaziabad Crime News

Google CTA

Ghaziabad Crime Story: गाजियाबाद जिले से जरायम से जुड़ा एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायचीपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मकान से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था. शव की पहचान कृष्णा देवी (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है. वह, दिल्ली के हर्ष विहार की रहने वाली थी. खबर में आगे जानिए क्या है पूरा मामला.

यह भी पढ़ें...

पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अपने मित्र फैजल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. फरार आरोपी फैजल यहां इस मकान में किराएदार के रूप में रह रहा था. जब कुछ दिन से कमरे से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे का ताला बाहर से बंद था और अंदर महिला की लाश पड़ी थी.

पड़ोसी हलीम शेख ने बताई ये कहानी

पड़ोसी हलीम शेख ने बताया कि 'दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे, लेकिन शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी.' 
बता दें कि महिला हिंदू है, जबकि आरोपी मुस्लिम है. घटना के बाद से आरोपी फैजल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने क्या बताया

इस संबंध में एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि, "24 अप्रैल 2025 को थाना ट्रॉनिका सिटी को सूचना मिली थी कि इलायचीपुर क्षेत्र में एक मकान में महिला का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो सामने आया कि मृतका उक्त मकान में किराए पर रह रहे फैजल उर्फ इमरान से मिलने आती-जाती थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है. आरोपी की तलाश जारी है."