301वीं रैंक और 2 लड़कियां… UPSC सिविल सेवा को पास करने का दावा करने वालीं यूपी की Dr आकांक्षा सिंह ने क्या बताया?

UPSC Result: यूपी की जिस अभ्यार्थी ने 301वीं रैंक का दावा किया है, उनका नाम डॉक्टर आकांक्षा सिंह है. वह गाजीपुर की रहने वाली हैं. जानिए इस पूरे विवाद पर उन्होंने क्या कहा?

UP News

विनय कुमार सिंह

08 Mar 2026 (अपडेटेड: 08 Mar 2026, 02:18 PM)

follow google news

UP News: यूपीएससी द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 (घोषित 2026) का रिजल्ट चर्चाओं में बना हुआ है. सफलता और संघर्ष की कहानियां लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच 301वीं रैंक को लेकर भी विवाद बना हुआ है. दरअसल इस रैंक को लेकर 2 लड़कियां सामने आई हैं. ये दोनों बिहार और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. दोनों का ही रोल नंबर 0856794 है. दोनों ने दावा किया है कि उन्होंने ही परीक्षा में 301वीं रैंक हासिल की है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि यूपी की जिस अभ्यार्थी ने 301वीं रैंक का दावा किया है, उनका नाम डॉक्टर आकांक्षा सिंह है. वह गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र के अभईपुर की रहने वाली हैं. उनका दावा है कि ये रैंक उन्होंने ही हासिल की है. उन्होंने ये भी कहा है कि वह इस मामले को लेकर यूपीएससी को मेल भी करेंगी. 

डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने क्या कहा?

डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने कहा, एडमिट कार्ड पर मौजूद बारकोड स्कैन करने पर उनका ही रोल नंबर सामने आता है. इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि ये रैंक उन्होंने ही हासिल की है. डॉ. आकांक्षा सिंह ने बताया कि वह स्त्री रोग की डॉक्टर हैं और यह उनका दूसरा प्रयास था. 

आकांक्षा सिंह ने आगे बताया,  पहले प्रयास में भी उन्होंने मेंस परीक्षा पास की थी, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम चयन से चूक गई थीं. मगर इस बार मेहनत रंग लाई और उन्हें सफलता मिली. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिजनों को दिया है. आकांक्षा ने कहा, यह मेरा दूसरा प्रयास था. पहले प्रयास में भी मैंने मेंस क्वालीफाई किया था, लेकिन थोड़े नंबर से रुक गई थी. इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता और परिवार को देती हूं.

आपको बता दें कि अभी तक इस मामले को लेकर यूपीएससी (Union Public Service Commission) की तरफ से बयान सामने नहीं आया है.