लेटेस्ट न्यूज़

आखिर गुस्साए अखिलेश ने क्यों कहा- ‘मेरे बेटी-पत्नी के बारे में बोलने की हिम्मत कैसे हुई?’

ADVERTISEMENT

मनीष जगन अग्रवाल से मुलाकात करने वाले अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव पर किए गए अभद्र ट्वीट पर सीधे योगी…

social share
Google CTA

मनीष जगन अग्रवाल से मुलाकात करने वाले अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव पर किए गए अभद्र ट्वीट पर सीधे योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछ लिए. उन्होंने कहा कि क्या इन ट्विट्स पर सीएम योगी की निगाह नहीं जा रही है?

ना सिर्फ अखिलेश यादव भड़के हुए हैं. बल्कि जिस महिला का नाम ले रहे हैं, ऋचा राजपूत, उन पर FIR दर्ज कराई गई है.

एफआईआर में कहा गया है, “डॉ. ऋचा राजपूत द्वारा अपने वेरीफाइड ट्वीटर एकाउन्ट से समाजवादी पार्टी की सांसद माननीय डिंपल यादव जी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करके ट्वीट किया गया है जिसकी प्रतिलिपि संल्लग्न है. ऋचा राजपूत की अभद्र टिप्पणी महिलाओं के विरुद्ध अपराध को बढ़ावा देती है, जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य जनमानस मे रोष व्याप्त है.”

यहीं नहीं, सपा ने ऋचा द्वारा किए गए ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी अपनी युवा नेता से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पत्नी और बेटी पर अभद्र टिप्पणियां करवा रही है. अभद्रता का परिचय देने वाली नेता पर एफआईआर दर्ज हो गई है. इनपर कार्रवाई कब होगी?”

वहीं, ऋचा ने ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- सपा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ऋचा ने कहा, “वो सभी ट्वीट भी डाले जाएं, जिन ट्वीट के बाद ये ट्वीट करने पर विवश किया, रेप करने की धमकी दी गई जान से मारने की धमकी दी गई…अपने घर आंच आई तो पूरी पार्टी एक लड़की पर हमलावर हो गई है.”

पुलिस मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज मैं यहां जेल में मनीष जगन अग्रवाल से मिलने आया था, लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया.

उन्होंने आगे कहा कि मैं इसलिए भी जेल आया था कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता जेल देख सकें, क्योंकि अब उनका भी जेल आना लगा रहेगा. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी गाली गलौज करती है. बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट से हमारी पत्नी, परिवार और बच्चियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें-

जेल में मनीष जगन अग्रवाल से मिलने आया था, लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया: अखिलेश यादव