लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में इतने लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जयंत चौधरी, अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) आगामी लोकसभा चुनाव में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए बैठक की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) आगामी लोकसभा चुनाव में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए बैठक की बुलाई गई है, जहां पर रणनीति तय की जाएगी. पिछले दिनों आरएलडी की सहयोगी सपा ने यूपी में 65 लोकसभा सीटों पर लड़ने के संकेत दिए थे.

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय लोकदल आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसको लेकर 5 दिसंबर को बड़ी बैठक बुलाई गई है.

इस बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के सांसद पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, क्षेत्रीय मंडल और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. बैठक की अध्यक्षता पार्टी चीफ जयंत चौधरी करेंगे. यह बैठक पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद होगी, जिसमें सारी तस्वीर साफ हो जाएगी.

इस दौरान इंडिया गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे की भी तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन पार्टी अभी अपने स्तर पर 12 सीटों की तैयारी कर रही है, जिसमें देवरिया लोकसभा सीट भी शामिल है. इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर आरएलडी की तैयारी है.