लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या कांड की कहानी, जिसे लेकर विरोधियों ने सपा संरक्षक को नाम दिया था ‘मुल्ला मुलायम’

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और इसके संरक्षक मुलायम सिंह यादव चिर निद्रा में विलीन हो चुके हैं. लंबे समय से गुरुग्राम मेदांता में भर्ती मुलायम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और इसके संरक्षक मुलायम सिंह यादव चिर निद्रा में विलीन हो चुके हैं. लंबे समय से गुरुग्राम मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में सोमवार सुबह आखिरी सांस ली. मुलायम के लिए दुआ-प्रार्थना में जुटे लाखों लोगों की आस तब टूट गई जब मेदांता से नेताजी के नहीं रहने की मनहूस खबर सामने आई. मुलायम सिंह यादव 52 साल का सक्रिय राजनीतिक जीवन जीकर गए. 8 बार विधायक, 7 बार सांसद एक बार एमएलसी रहे मुलायम सिंह तीन-तीन बार यूपी जैसे बढ़े सूबे के मुख्यमंत्री बने और एक बार देश के रक्षा मंत्री का भी पद संभाला.