लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या: 400 करोड़ से बढ़कर 1800 करोड़ हुआ राम मंदिर का बजट, बनेंगे 7 और मंदिर, जानें डिटेल

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है. नींव का काम खत्म होने के साथ ही 40 फीसदी काम पूरा होने की बात की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है. नींव का काम खत्म होने के साथ ही 40 फीसदी काम पूरा होने की बात की जा रही है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 के जनवरी महीने में ये मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. हाल ही में अयोध्या में हुई बैठक में मंदिर निर्माण के पहले चरण के पूरा होने और अनुमानित लागत बढ़ने पर बात की गई. बताया जा रहा है कि पहले अनुमानित लागत 400 करोड़ था जो अब 1800 करोड़ हो गया है. ये भी माना गया कि काम के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें भी बदलाव हो सकता है. बैठक में 7 और मंदिरों के निर्माण को भी मंजूरी मिली है.