लेटेस्ट न्यूज़

पहले ‘अब्बा जान’ का तंज, अब मुलायम को मिला पद्म विभूषण, क्या ये सब 2024 के लिए किया?

UP Political News: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने जब पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया, तो लिस्ट को देखकर सब चौंक गए.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने जब पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया, तो लिस्ट को देखकर सब चौंक गए. इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का भी नाम था और उन्हें पद्म विभूषण देने का ऐलान किया गया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं. 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. ये पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए दिए जाते हैं.