आजम खान की अखिलेश यादव से मुलाकात में हुई सारी बात तो अब पता चली! अल्लाह का वास्ता किसे दे आए?
लखनऊ जाकर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पार्टी चीफ अखिलेश यादव से मुलकात की है. इस मीटिंग के बाद आजम खान ने क्या-क्या कहा उसकी पूरी जानकारी आप इस खबर में आगे तफ्सील से हासिल कीजिए.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Azam Khan
समाजवादी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने लखनऊ जाकर पार्टी चीफ अखिलेश यादव से मुलाकात की है. इस दौरान आजम खान के साथ उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे. 45 मिनट की यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ समय पहले तक आजम खान सपा चीफ अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे थे. सीतापुर जेल से आने के बाद आजम खान ने कई बयान दिए थे. इसके बाद 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव ने रामपुर पहुंचकर आजम खान से मुलाकात की थी. अब एक महीने के अंदर ही आजम खान ने फिर से अखिलेश यादव से मुलाकात की है.