कुशीनगर में बन रही नई यूनिवर्सिटी का काम कहां तक पहुंचा, इस सेशन में पढ़ाई शुरू करने की तैयारी
कुशीनगर में बन रहे महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय का CM योगी आदित्यनाथ ने किया निरीक्षण. पूर्वी यूपी के किसानों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात, जानें जुलाई 2026 सत्र से पढ़ाई शुरू करने की पूरी तैयारी.
ADVERTISEMENT

Kushinagar University, Mahatma Buddha Agriculture University
पूर्वी उत्तर प्रदेश की एक बड़ी शैक्षिक और कृषिगत जरूरत को पूरा करने के लिए कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का काम तेजी पर है. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया. सीएम योगी ने यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जाहिर किया है.