लेटेस्ट न्यूज़

मां रीना मिश्रा, बेटा विनायक और बेटी कोमल सभी अरेस्ट…प्रतापगढ़ के इस घर में मिला करोड़ों का ड्रग-कैश, अंदर क्या चल रहा था?

UP News: प्रतापगढ़ पुलिस ने राजेश मिश्रा की पत्नी, बेटा और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. राजेश मिश्रा पहले से ही जेल में बंद है.

ADVERTISEMENT

Pratapgarh, Pratapgarh News, Pratapgarh police, Pratapgarh crime news, Pratapgarh mishra family arrest,  up news, प्रतापगढ़, प्रतापगढ़ न्यूज, प्रतापगढ़ पुलिस, प्रतापगढ़ क्राइम, प्रतापगढ़ मिश्रा परिवार अरेस्ट, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

UP News: प्रतापगढ़ पुलिस ने गांजा और हेरोइन की तस्करी करने वाली मां-बेटी और बेटे को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ पुलिस ने 2 करोड़ से अधिक कैश और करोड़ों का गाजा-हेरोइन भी बरामद किया है. पुलिस ने घर से 6 किलो गाजा और 5 किलो हेरोइन बरामद किया है. बता दें कि घर से मिला कैश और गांजा-हेरोइन की रकम 3 करोड़ से ऊपर की बताई ज रही है. बता दें कि पुलिस ने ड्रग माफिया राजेश मिश्रा के घर पर ये रेड मारी थी. जब पुलिस ने घर पर रेड मारी तो सामने आया कि राजेश मिश्रा के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी अपने बेटा-बेटी के साथ मिलकर गांजा-हेरोइन की तस्करी का गैंग चला रहे थे. पूरा परिवार ही इस तस्करी में शामिल था.