लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह को पद्म विभूषण देने के पीछे क्या है BJP की सियासी चाल? जानें इनसाइड स्टोरी

UP Political News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जब हर वर्ष की तरह इस बार भी पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ, तो एक नाम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जब हर वर्ष की तरह इस बार भी पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ, तो एक नाम ने सबको चौंका दिया. यह नाम उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और प्रख्यात समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का था. ‘धरतीपुत्र’ के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव को जब मोदी सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया तो, समाजवादी पार्टी भी एकबारगी चौंक गई. उसे भी ये यकीन नहीं रहा होगा कि मोदी सरकार सर्वोच्च पद्म सम्मान से इतनी जल्दी मुलायम सिंह को नवाज देगी. मगर यह फैसला सिर्फ मुलायम सिंह यादव के सम्मान भर का नहीं है, बल्कि इसमें बीजेपी को अपने लिए भी उपहार दिखता है. ऐसी चर्चा है कि मुलायम सिंह की सियासी विरासत पर बीजेपी की भी नजर है और 2024 के चुनाव में यादव वोट बैंक भी बीजेपी के लिए अहम है.